मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

बड़े फायदे के लिए रूस से टक्कर लेगा अमेरिका, जानें यूक्रेन में अमेरिका की दिलचस्पी की वजह

प्रकाशित: Feb 22, 2022 19:37रिपोर्ट: Navtej TV

पूर्वी यूरोप में यूक्रेन को लेकर अमेरिका का जबरदस्त प्रेम देखने को मिल रहा है और इसी वजह से वह रूस के साथ टक्कर लेने के लिए तैयार हो रहा है। रूस ने अपने इरादे साफ कर दिया है और यूक्रेन के कुछ हिस्सों को अलग देश के रूप में मान्यता दे दी है। रूस के इए फैसले को लेकर कई देशों ने नाराजगी जताई है और अमेरिका ने आर्थिक पाबंदियां लगाने का ऐलान कर दिया है।

Z+ सिक्योरिटी में गुजरेगी बलात्कारी बाबा की पैरोल, खालिस्तानियों के निशाने पर राम रहीम!

अमेरिका के साथ जापान और ब्रिटेन जैसे देश भी अपने फायदे के लिए रूस के खिलाफ जाने को तैयार हो रहे हैं। यह बात किसी से छूपी नहीं है कि अमेरिका हमेशा अपने फायदे के लिए ही किसी भी देश के खिलाफ खड़ा हो सकता है। यूक्रेन तो बहुत छोटा सा देश है लेकिन इस छोटे से देश से अमेरिका का बहुत बड़ा फायदा जुडा है जिसके बारे में लोगों को पता नहीं है।

यूक्रेन की अर्थव्यवस्था ज्यादा बड़ी नहीं हो, लेकिन तेल के खेल में वह बहुत बड़ा किंग है। कैस्पियन सागर का विशाल तेल भंडार हो या यूरोप के सप्लाई पाइपलाइन में भी इस देश की अहम भूमिका है। क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस जैसे कई बड़े भंडार इसको महत्वपूर्ण बनाते हैं। अगर किसी प्रकार की जंग होती है तो हवाई मार्ग बाधित होने के साथ यूक्रेन के रास्ते मध्य यूरोप को होने वाली गैस-तेल सप्लाई बाधित हो सकती है।

कच्चा तेल रूस की इकोनॉमी में सबसे ज्यादा योगदान देता है और इसी वजह से अमेरिका यूक्रेन को लेकर इतनी दिलचस्पी दिखा रहा है। अगर अमेरिका यूक्रेन पर नियंत्रण करता है तो वह रूस को आसानी से काबू कर सकता है। मौजूदा समय में गैस और तेल सप्लाई करने वाले मेजर पाइपलाइन यूक्रेन की सीमा के अंदर से जाते हैं। इसी ​वजह से अमेरिका यूक्रेन का साथ दे रहा है।


अमेरिका और यूक्रेन के व्यापारिक संबंध बहुत अच्छे है और इसी वजह से वह इस विवाद में इतनी रूची ले रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब रूस और अमेरिका की जंग का कारण यूक्रेन बनेगा। यूक्रेन काफी लंबे समय से अमेरिका को कई प्रकार के खनिज उपलब्ध करा रहा है।