यूपी: उन्नाव में दलित लड़की के साथ मंत्री के बेटे ने की दरिदंगी, गर्दन तोड़ी
एक बार फिर उत्तर प्रदेश के उन्नाव से युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसका आरोप पूर्व मंत्री के बेटे पर लगा है, 2 माह पहले घर से लापता युवती की हत्या कर शव को गड्ढे में दबा दिया गया था, स्वाट टीम ने हत्यारोपी के दोस्त को उठाया तो सच सामने आ गया, तो चलिये बताते है आपको क्या है पूरा मामला।
Former Minister के बेटे ने की युवती की हत्या और जमीन में दफना दिया शव
उन्नाव शहर के एक मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय युवती 8 दिसंबर 2021 को रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी। मां ने पूर्व मंत्री दिवंगत फतेहबहादुर सिंह के बेटे कल्याणी देवी निवासी अरुण कुमार उर्फ रजोल सिंह पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद 10 जनवरी को रजोल के खिलाफ युवती को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
दो माह पहले घर से लापता युवती की हत्या कर शव को गड्ढे में दबा दिया गया था। हत्या किसी और ने नहीं, युवती को अगवा करने में जेल भेजे गए पूर्व मंत्री के बेटे ने अपने एक साथी के साथ मिलकर की थी। स्वाट टीम ने हत्यारोपी के दोस्त को उठाया तो सच सामने आ गया। गुरुवार को गड्ढे में दबे शव को बाहर निकाला गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। पूर्व मंत्री के बेटे ने युवती की किसी दूसरे से नजदीकी की आशंका पर लापता होने वाले दिन ही उसकी गला दबाकर हत्या के बाद शव को गड्ढे में दबा दिया था। मां से शव की पहचान कराने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जो भी रिपोर्ट सामने आएगी उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Luxury Life जीने की चाहत में बन गई Sex Racket की Queen, और देने लगी लड़कियों को
बेटी के गायब होने पर माता-पिता ने 9 दिसंबर को ही पूर्व मंत्री के बेटे रजोल सिंह के खिलाफ तहरीर देते हुए बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था. मामले में कार्रवाई नहीं होने पर युवती की मां अफसरों के चौखट पर न्याय की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी तो 24 जनवरी को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गाड़ी के आगे कूदकर पीड़ित की मां ने आत्मदाह की कोशिश की थी।

वहीं इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए बहुजन समाज पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा, 'उन्नाव जिले में सपा नेता के खेत में दलित युवती का दफनाया हुआ शव बरामद होना अति-दुःखद व गंभीर मामला है. परिवार वाले पहले से ही उसके अपहरण व हत्या को लेकर सपा नेता पर शक कर रहे थे. राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ तुरन्त सख्त कानूनी कार्रवाई करे।
युवती के हत्यारोपी राजोल सिंह पर पूर्व में जानलेवा हमले मारपीट समेत तीन मामले दर्ज थे। जिसमें 2 में वह दोषमुक्त हो गया था। मारपीट का एक मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली है।





