उर्फी ने सेक्सुअल हैरेसमेंट पर किया बड़ा खुलासा, न्यूड वीडियो कॉल के लिए लड़कियों को किया मजबूर!
आज के समय लड़कियां कही भी सुरक्षित नहीं है और उनकी सुरक्षा के लिए कई प्रकार के दावे किए जाते हैं। लेकिन इन दिनों फिल्मों में काम करने का सपना देखने वाली कई लड़कियों ने सेस्सुअल हैरेसमेंट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उर्फी जावेद ने खुलासा किया एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे म्यूजिक वीडियो में काम करने के बदले सेक्सुअल फेवर की मांग की है। इसके बाद मैंने दुनिया के सामने कास्टिंग डायरेक्टर का काला सच खोलकर रख दिया।

उर्फी ने ओबेद अफरीदी नाम के कास्टिंग डायरेक्टर पर लड़कियों को वीडियो सॉन्ग में कास्ट करने के बदले उसके साथ सोने की मांग करने का आरोप लगाया है। इसके साथ उर्फी ने ओबेद संग हुई अपनी चैट्स को इंस्टा पर शेयर किया है। इस डायरेक्टर ने उर्फी को कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा था।
पहले हिजाब उतारो तब मिलेगे पैसे, Karnataka के बाद Bihar में विवाद
उर्फी ने कास्टिंग डायरेक्टर की सच्चाई दुनिया के सामने रखी तो इसके बाद कई लड़कियों ने भी कास्टिंग डायरेक्टर की चैट्स अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। लड़कियों की चैट्स से इस बात का खुलासा हुआ है कि काम देने के बदले में न्यूड वीडियो कॉल करने की मांग करता हुआ देखा गया और उनके साथ सेक्सुअल रिलेशन शेयर करने की बात का पता चला है। इन आरोपो को लेकर ओबेद अफरीदी ने गलत बताया है।

उर्फी ने कहा मैं उसके खिलाफ लड़ रही हूं, क्योंकि वो सेक्सुअल दरिंदा है और इसके कारण लड़कियां अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस कर पा रही है। मैं अपनी के पैसे मांग रहीं हुं जो क्राइम नहीं है, लेकिन लड़कियों को सेक्सुअली टॉर्चर करना क्राइम है। बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेस भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी है।





