इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने तालिबान के पतन के लिए मांगी दुआ और दिया श्राप
एक्ट्रेस उर्फी जावेद इस्लाम को लेकर कई बार बड़े आरोप लगा चुकी है और इस बार उर्फी ने तालिबान को लेकर बड़ा बयान दिया है।
अफगानिस्तान में जब से तालिबान की एंट्री हुई है तब से उसने महिलाओं पर कई प्रकार की पांबदियां लगाना शुरू कर दिया हैं। पहले लड़कियों के स्कूल, कॉलेज और जॉब करने पर पाबंदी लगाई थी तो अब अकेली महिलाओं के लॉन्ग डिस्टेंस ट्रिप पर रोक लगाने का फैसला सुनाया है।
महिलाओं के खिलाफ इस तरह के फैसले लेने से नाराज उर्फी ने तालिबान को जमकर आड़े हाथ लिया है। उन्होंने तालिबान को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उसके पतन की दुआ मांगी है और कहा है कि वह अपना धर्म दूसरों पर थोपना बंद करें। उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अफगानिस्तान की महिलाओं की बुर्का पहने तस्वीर शेयर करते हुए 'तालिबान के पतन की दुआ की है।

उर्फी इस्लाम को नहीं मानती है और वह मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करेना का फैसला किया है। अभी वह भागवत गीता पढ़कर हिंदू धर्म के बारे में और अधिक जानने का प्रयास कर रही है।
उर्फी ने बताया कि मुस्लिम होने की वजह से मेरे पास मुस्लिम लोगों के हेट कमेंट्स मिलते है और कहते है कि मैं इस्लाम को बदनाम कर रही हूं। मेरी लाइफस्टाइल को लेकर मुस्लिम लड़के भी मुझसे नफरत करते है क्योंकि उनको ऐसी महिला पंसद है जो उनके कंट्रोल में रहे।


