मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

गुरु रंधावा और उर्वशी के बीच हुआ बड़ा झगड़ा, जानें इसकी पूरी वजह

प्रकाशित: Nov 23, 2021 15:45रिपोर्ट: Navtej TV
गुरु रंधावा और उर्वशी रौतेला के बीच चल रही अफेयर की घटनाओें के बाद अब उनकी अलग होने की खबरे भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। पंजाबी म्यूजिक सेंसेशन गुरु रंधावा अपने गानों के दम पर लाखों फैंस को झूमने के लिए मजबूर कर देते हैं तो उर्वशी अपनी अदाओं से लाखों फैंस को अपना दिवाना बना लेती है। लेकिन गुरु ने उर्वशी रौतेला को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बाद सुर्ख़ियों में बने हुए है।

आप सभी को इस बात की जानकारी है कि उर्वशी और गुरु को अंतिम बार एक साथ में 'डूब गए' गाने में देखा गया था। यह गाना बहुत हिट भी हुआ था इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गये थे। कुछ लोगों का तो यह भी कहना था कि इसके बाद इन दोनों के बीच अफेयर भी शुरू हो गया था। लेकिन इन दोनों ने एक-दूसरे को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनफॉलो कर दिया है।

इन दोनों के चाहने वाले भी इस बात को लेकर हैरानी में है कि इन दोनों के बीच आखिरकार ऐसा क्या हुआ जो एक दूसरे को अनफॉलो किया है। कुछ खबरों के अनुसार बताया गया है कि उर्वशी रौतेला और गुरु रंधावा के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी जो बाद में झगड़े तक पहुंच गयी। इसके बाद से दोनों ने नाराज होकर अनफॉलो कर दिया और काफी लंबे समय से एक-दूसरे से बात तक नहीं कर रहे हैं।