मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

जयपुर में कचरा कलेक्शन पर देना होगा 5 हजार रुपए तक चार्ज, देखें पूरी लिस्ट

प्रकाशित: May 02, 2023 15:40रिपोर्ट: Navtej TV

राजधानी जयपुर में जून माह से लाेगों को एक नया चार्ज देना पड़ सकता है। जयपुर नगर निगम ग्रेटर कचरा कलेक्शन के लिए यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है। ये शुल्क ऑनलाइन या क्यूआर कोड के जरिए वसूला जाएगा। अगर ऐसा होता है तो जयपुर राजस्थान पहला शहर होगा जहां कचरा कलेक्शन के बदले चार्ज देना पड़ेगा।

कचरा कलेक्शन के लिए स्वायत्त शासन विभाग ने अलग-अलग चार्ज तय किए है। कॉमर्शियल प्रोपर्टी पर ज्यादा चार्ज लगेगा। इसकी शुरूआत मालवीय नगर और मुरलीपुरा जोन में संचालित कॉमर्शियल प्रोपर्टी से होगी। इसके लिए आरएफआईडी कार्ड लगाए गए है। इस प्रकार का चार्ज का विरोध भी किया जा रहा है। लेकिन इसके साथ यह भी जानकारी होगी कि कचारा उठाया गया है या नहीं।

Miss Femina 2023 Nandini Gupta से ख़ास बातचीत

चार्ज करने की लिस्ट
ऑफिस 700
सामान्य दुकान 250
गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट 750
हाेटल रेस्टोरेंट 1000
3 स्टार हाेटल 1500
5 स्टार हाेटल 3000
प्राइवेट स्कूल 1000
प्राइवेट कोचिंग 5000
क्लीनिक 1000
मैरिज गार्डन 5000