इन सब्जियों को फ्रिज में रखना सेहत के लिए होगा खतरनाक, जानें इसके नुकसान
आम तौर पर देखा जाता है कि हम पैसे बचाने के चक्कर में बाजार से ज्यादा मात्रा में सब्जियों को खरीदते है लेकिन इसके बाद हम उनको ताजा रखने के लिए फ्रिज में रखते है। लेकिन कई ऐसी सब्जियां होती है जो फ्रिज में रखने से ही सेहत के नुकसानदायक बन जाती है। ऐसे में आपको ऐसी सब्जियों को फ्रिज में रखने से बचना होगा ताकि आपकी सेहत अच्छी बनी रहे।
Big Story: एक लड़की की वजह से 42 साल क्यों बंद रहा Railway station
1.खीरा
आमतौर पर खीरे का सेवन सलाद के रूप में किया जाता है इसलिए आपको कम मात्रा में खीरा घर लाना चाहिए। ऐसा करने से आपको इसे फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होगी और आप ताजा खीरा खाकर सेहत को अच्छी बना सकते हैं।
2. टमाटर
टमाटर का सेवन सलाद के साथ हर सब्जी में किया जाता है। लेकिन कई लोग 1 महीने तक टमाटर को फ्रिज में रखकर उसका सेवन करते हैं जो सेहत के लिए सही नहीं है। टमाटर का सेवन एक सप्ताल से ज्यादा नहीं करना चाहिए।

3.प्याज
प्याज को हमेशा खुली हवा में रखे तो अच्छा होगा लेकिन कई लोग प्याज को काटकर फ्रिज में रखते है जो सही बात नहीं है। प्याज को ठंडे कमरे के तापमान पर रखना अच्छी बात होती है। प्याज का इस्तेमाल मौसम के हिसाब से करना चाहिए।





