सलमान के बाद कैटरीना–विक्की को मिली जान से मारने की धमकी!
बॉलीवुड के मोस्ट फेमस कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ को लेकर शॉकिंग खबर सामने आ रही हैं . एक शख्स ने स्टार कपल को सोशल मीडिया के जरिए धमकी दी है धमकी भी कोई ऐसी वैसी नहीं , बल्कि जान से मारने की धमकी दी हैं . ये शख्स कौन है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है. मगर जल्द ये अज्ञात शख्स पुलिस की रडार में आने वाला है. क्योंकि मुंबई पुलिस ने इस अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मुंबई पुलिस का आरोप है इस अज्ञात शख्स ने सोशल मीडिया के जरिए विक्की कौशल और कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी दी है.
Salman के बाद Katrina- Vicky को मिली जान से मारने की धमकी!
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर है. मुंबई के सांताक्रूज पुलिस थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. उम्मीद है जल्द विक्की-कटरीना को धमकाने वाले ये शख्स पुलिस की गिरफ्त में हो.हालांकि फैंस ये सोचकर शॉक्ड हैं कि नॉन कंट्रोवर्सियल सेलेब्स में शामिल विक्की कौशल और कटरीना कैफ की किसी से क्या दुश्मनी हो सकती हैं .खैर ये तो धमकी देने वाला शख्स ही बेहतर बता सकता है.

वैसे लो प्रोफाइल रहने वाले विक्की और कटरीना अपनी ही दुनिया में मस्त रहते हैं. दोनों शादी के बाद साथ में क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं तो वही इन दिनों कटरीना कैफ के प्रेग्नेंट होने की खबरें भी वायरल हैं. हालांकि सच क्या है इसकी ऑफिशियल कुछ पता नहीं हैं इसी बिच ऐसी धमकी मिलना चिंता की बात हैं





