मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

हिजाब, हलाल, नमाज और अजान की नफरत की आग से जलने लगा देश का कोना-कोना

प्रकाशित: Apr 06, 2022 19:53रिपोर्ट: Navtej TV

देश में एक बार फिर हिंदू बनाम मुस्लिम की राजनीति तेज हो गई है, कर्नाटक में हिजाब से शुरू हुई ये सियासत रूकने के नाम नहीं ले रही है, एक विवाद खत्म होता नहीं है कि दूसरा शुरू हो जाता है,आखिर क्यों इन दिनों उठ रहे विवादों को मजहबी और सियासी रंग दिया जा रहा है, कर्नाटक में हिजाब से शुरू हुआ ये विवाद महाराष्ट्र में अजान के बाद अब दिल्ली में मीट शॉप तक पहुंच गया है।

जब पति ने पत्नी से कहा तुम्हें मेरे पापा के साथ सोना और फिर..

कर्नाटक में दिसंबर के आखिर में हिजाब को लेकर विवाद शुरू हुआ, छात्राओं को हिजाब पहनकर क्लास में आने से रोक दिया गया. सरकार ने आदेश जारी कर दिया कि कोई भी छात्र किसी भी तरह का धार्मिक वस्त्र पहनकर स्कूल-कॉलेज नहीं आ सकता. सभी छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म ही पहनकर आनी होगी, विवाद इतना बढ़ा कि शैक्षणिक संस्थानों को बंद कराना पड़ा, मामला कोर्ट में पहुंचा और कोर्ट ने क्लास में हिजाब पहनने पर रोक लगा दी, हाईकोर्ट के फैसले से नाखुश मुस्लिम छात्राओं ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

1 अप्रैल को कर्नाटक में मनाये जाने वाले होसातोडाकु को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ, होसातोडाकु पर हिन्दू संगठनों ने हिंदुओं से हलाल मीट नहीं खरीदने की अपील की, जिसको लेकर भी सियायत हो रही है। ये विवाद अभी खत्म हुए भी नहीं थे कि महाराष्ट्र में विवाद खड़ा हुआ अजान को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अजान को लेकर बयान दिया उन्होने कहा कि मस्जिदों में लॉउडस्पीकर का इस्तेमाल बंद हो, नहीं तो मस्जिदों के बाहर तेज आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा, ये विवाद भी कर्नाटक तक जा पहुंचा और हिन्दू संगठनों और बीजेपी नेताओं ने कहा कि मस्जिदों में लॉउडस्पीकर बंद होना चाहिए, क्योकि लोग इससे डिस्टर्ब होते है।


वहीं अब दिल्ली में नवरात्रि के दौरान मीट शॉप बंद कराने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यन ने कमिश्नर ज्ञानेश भारती को एक पत्र लिखकर कहा कि नवरात्रि के समय मीट की दुकानें खोलने की जरूरत नहीं है, उनका कहना है कि दुर्गा पूजा के लिए जा रहे भक्त मीट शॉप से आ रही बदबू से प्रभावित होते हैं, जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुंचती है। राजस्थान के करौली की अगर बात करे तो 2 अप्रैल को हिन्दू नववर्ष पर बाइक रैली के दौरान हुए उपद्रव के बाद बीजेपी और कांग्रेस में चल रहा आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है, करौली में 7 अप्रेल तक कर्फ्यू लगाया हुआ है।