मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

रामनवमी पर देश के कई राज्यों में हुई हिंसा, इंदौर में बड़ा हादसा

प्रकाशित: Mar 30, 2023 14:52रिपोर्ट: Navtej TV

रामनवमी के मौके पर देश के कई राज्यों में हिंसा की घटनाएं देखने को मिली है। गुजरात के वडोदरा में शोभायात्रा पर पथराव किया गया है तो महाराष्ट्र के संभाजी नगर में राम मंदिर के बाहर उपद्रवियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। एक साथ देश के कई राज्यों में इस प्रकार की घटना का होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी की छत धंसने से कई लोग उसमें गिर गए। पुलिस और श्रद्धालु ने लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया और 18 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। लेकिन अभी भी 7 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

पीएम ने ट्वीट किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जाताया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर स्थिति की जानकारी ली।