मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

पहले ही वनडे मैच में हिट हुआ हिटमैन, विराट और रोहित ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

प्रकाशित: Feb 07, 2022 23:24रिपोर्ट: Navtej TV

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले वनडे में रोहित शर्मा की कप्तानी हिट साबित हुई है। फुल टाइम वनडे कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने शानदार जीत हालिस की है। वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 177 रन का टारगेट दिया जिसे टीम ने 28 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत में कप्तान रोहित शर्मा की 60 रनों की पारी का अहम योगदान रहा।

भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने 1000 वनडे मैच खेले है। यह मैच टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक था और इस शानदार जीत ने इसे और भी यादगार बना दिया। हिटमैन ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ रोहित शर्मा के 1583 रन और सचिन तेंदुलकर के 1573 रन है इस ​मामले में रोहित पहले नंबर पर है।विराट कोहली का बल्ला तो नहीं चला लेकिन 8 रनों की पारी ने सचिन तेंदुलकर घरेलू मैदान पर 5000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

​​​​​​​

विराट पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जिसने सबसे तेज गति से 5 हजार रन बनाए। रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतकों के मामले में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने 12 अर्धशतक लगाए है तो सचिन और विराट ने 11 अर्धशतक लगाए।