मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, फिर भी टीम को मिली करारी हार

प्रकाशित: Jan 20, 2022 16:42रिपोर्ट: Navtej TV

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच भारतीय टीम को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीका ने 296/4 का स्कोर बनाया जिसमें रैसी वान डेर डूसेन ने नाबाद 129 और कप्तान तेंबा बाउमा ने 110 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने शुरूआती ओवर शानदार बल्लेबाज करते हुए 70 रन पर 3 विकेट लिए लेकिन इसके बाद अफ्रीकी कप्तान के साथ डूसेन ने 200 रनों की साझेदारी करके भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया।

Suicide Note लिखकर बेटी ने मौत को लगा लिया गले, देखे ये चौंकाने वाला Video

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा और 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन ही बना सकी। कप्तान राहुल के साथ मिडिल ऑर्डर ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जिसके कारण टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। तीन मैचों की सीरीज में भारत 1—0 से पिछड गयी है।

कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

कप्तानी से हटने के बाद विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। विराट अपनी पारी को शतक में नहीं बदल पाये लेकिन उन्होंने विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने विदेश में सबसे ज्यादा 5 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए है।


मैच के कुछ रिकॉर्ड

केएल राहुल वनडे में कप्तानी करने वाले भारत के 26वें कप्तान बने है और ए ग्रेड में नहीं होने के बाद भी उनको कप्तानी का मौका मिला है।
वेंकटेश अय्यर वनडे डेब्यू करने वाले 242वें खिलाड़ी बने है।
आर अश्विन की वनडे टीम में 5 साल बाद वापसी हुई है।

हिन्दू संगठन ने किया Bikni Girl का विरोध, Archana Gautam जीत जाएंगी तो गर्दन कटवा लेंगे
जसप्रीत बुमराह ने अपना 150वां इंटरनेशनल मैच खेला है।
धवन का वनडे में 34वां अर्धशतक पूरा हुआ।
कोहली का वनडे में 63वां अर्धशतक पूरा हुआ और अफ्रीका के खिलाफ 5वां अर्धशतक।