मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

विराट की कप्तानी को लेकर इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की ये बड़ी भविष्यवाणी

प्रकाशित: Dec 11, 2021 15:31रिपोर्ट: Navtej TV

विराट कोहली को जिस तरह से वनडे टीम के कप्तान पद से हटाया है उसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। विराट ने अपनी मर्जी से टी20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था लेकिन वनडे की कप्तानी उनसे जबरदस्ती छीनी जाने के बाद कहा जा रहा है कि जल्द उनसे टैस्ट की कप्तानी भी छीनी जा सकती है। विराट ने अभी तक इसको लेकर अपनी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन उनके चाहने वाले उनको कप्तानी से हटाने पर बीसीसीआई पर सवाल खड़े कर रहे हैं।


दानिश कनेरिया
कोहली की कप्तानी जाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर दानिश कनेरिया ने अपना मत रखा है और कहा है कि विराट को जिस तरह से हटाया गया वो तरीका गलत था। कनेरिया ने कहा कि कोहली का वनडे में कप्तानी रिकॉर्ड शानदार रहा है और भारतीय किक्रेट में उनका बहुत बड़ा नाम है।

जब राहुल द्रविड को नया कोच बनाया तो मुझे एहसास हो गया था कि विराट के साथ उनकी नहीं जमेगी और रोहित को कप्तान बनाते ही यह बात सही साबित हो गयी। इसके बाद इस खिलाड़ी ने विराट की टेस्ट कप्तानी को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा की कोहली से टेस्ट की भी कप्तानी भी जाएगी। कनेरिया ने कहा कि आईसीसी ट्रॉफी और आईपीएल में आरसीबी को खिताब न दिला पाना ही कोहली की कप्तानी जाने का सबसे बड़ा कारण बना है।


भड़के शास्त्रि
कोच पद से हटाने के बाद शास्त्री ने कहा की इसके पिछे कई लोगों का हाथ है। कोच को हटाने के कई तरीके होते है लेकिन मुझे जिस तरह से हटाया गया उसे बड़ा दुख है। विराट और शास्त्री को एक साथ हटाने पर कई लोग सवाल खड़े कर रहे है लेकिन यह सामान्य प्रकिया होती है।