मैच से पहले मिले कोहली और बाबर का दिखा याराना, 28 को होगी जंग
एशिया कप 2022 सीजन का आगाज 27 अगस्त से होने जा रहा है और इस बीच सभी टीमें यूएई पहुंच गई हैं। लेकिन इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी और फैन्स भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मैच से पहले ही विराट कोहली और पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने एक-दूसरे से मिलकर जो खेल भावना का संदेश दिया है वह बहुत ही सही है। ट्रेनिंग सेशन के दौरान दोनों ने एक-दूसरे का स्वागत किया।
पाक के नापाक इरादे बेनकाब, जिंदा पकड़े गए आंतकी ने खोले ये राज!
एशिया कप श्रीलंका की मेजबानी में यूएई में खेला जा रहा है क्योंकि श्रीलंका में हालात ठीक नहीं है। इंडिया, पाकिस्तान और अफगानिस्तान समेत बाकी टीमें भी ट्रेनिंग में जुटी हुई है। भारत को इस बार पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश से भी खतरा है क्योंकि कई बार कमजोर टीम बड़ा उलटफेर कर सकती है।
विराट कोहली और बाबर आजम को इस तरह मिलते देखा सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने लिखा बाप को देखकर बेटा डर गया तो किसी ने लिखा बेटा बाप से जीत की भीख मांग रहा है तो किसी ने कहा बाप अभी शांत है।

भारतीय टीमः रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान
पाकिस्तान टीमः बाबर आजम, शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर और मोहम्मद हसनैन





