मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

14 साल के क्रिकेट करियर में कोहली के आगे फिकी पड़ी तेंदुलकर की चमक

प्रकाशित: Aug 19, 2022 18:48रिपोर्ट: Navtej TV

क्रिकेट दुनिया एक ऐसा खेल है जिसमें जो खिलाड़ी जितना फिट होगा उतना ही लंबा उसका करियर होगा। आज हम भारतीय टीम के दो ऐसे खिलाड़ियों की चर्चा करेंगे जिनके 14 साल के करियर में कई उतार चढ़ाव आए लेकिन वह अपने लक्ष्य को पाने में पीछे नहीं हटे। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को कड़ी टक्कर विराट कोहली दे रहे है और यह बात उनके प्रदर्शन से देखने को मिल रही है।

कानून व्यवस्था को लेकर BJP ने गहलोत सरकार को घेरा!

14 साल पहले आज ही के दिन भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और उसे समय विराट 19 साल के थे। 14 सालों में कोहली ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में इतना शानदार प्रदर्शन किया है जिसके कारण उनको दूसरा सचिन कहा जाता है।


विराट के जबरदस्त रिकॉर्ड के कारण ही उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से होती है। विराट और तेंदुलकर के 14 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की बात करें तो आप देखेंग की उनका प्रदर्शन कैसा रहा है।

सचिन तेंदुलकर
विराट कोहली
टेस्ट- 107
टेस्ट- 102
शतक- 31
शतक- 27
रन- 8882
रन- 8074
वनडे- 321
वनडे- 262
शतक- 36
शतक- 43
रन- 12685
रन- 12344
टी20- 0
टी20- 99
शतक- 0
शतक- 0
रन- 0
रन- 3308
कुल रन- 21576
कुल रन- 23726