किंग कोहली को फ्लॉप शो जारी, 100 मैच में नहीं बना पाए एक भी शतक
दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली के लिए पिछले 2 साल बहुत बूरे निकले है। अगर बात करें ढाई साल की तो विराट के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है और इस दौरान उन्होंने लगभग 100 से ज्यादा मैच खेले है। विराट की खराब फॉर्म से उनकी कप्तानी चली गई और अब IPL के दो मैचों में कोहली गोल्डन डक पर आउट होना उनका फ्लॉप होना बता रहा है।
मॉडलिंग-एक्टिंग से राजनीति तक और अब विवादों तक! Hanuman Chalisa Row
विराट IPL में नहीं बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में रन नहीं बना पा रहे है। विराट का आखिरी शतक ढाई साल पहले लगा था। IPL के इस सीजन में विराट कोहली ने 8 मैचों में केवल 119 रन बन सके हैं। ये IPL के सीजन में उनका सबसे खराब प्रदर्शन है।
विराट कोहली IPL इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं और उन्होंने 5 शतकों और 42 अर्धशतकों की मदद से 6402 रन बना चुके हैं। IPL 2016 में 4 शतकों की मदद से 973 रन बना दिए थे जो आईपीएल के इतिहास में रिकॉर्ड है। कोहली ने पिछले 101 मैच खेले है लेकिन एक भी शतक नहीं जमा पाए है। इस दौरान उन्होंने 17 टेस्ट, 21 वनडे, 25 टी20 इंटरनेशनल और 38 IPL मैच खेले है।

कोहली का आखिरी शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में आया था। कोहली ने टी-20 की कप्तानी छोड़ी थी, इसके बाद उनसे वनडे की कप्तानी छीनी और टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी। कई लोगों का मानना है कि कप्तानी जाने से विराट के प्रदर्शन पर असर पड़ा है और पहले की तरह वह अब कम उत्साहित नजर आते हैं।





