करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है ये महान किक्रेटर,रन मशीन बना जीरो मशीन
इन दिनों दुनिया भर में किक्रेट प्रेमियों पर आईपीएल का खुमार चढ़ा हुआ है और सभी फैंस अपनी पसंद की टीम का हौसाल बढ़ा रहे है। लेकिन इस सीजन में एक महान खिलाड़ी अपने 10 साल की किक्रेट करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। इस खिलाड़ी की तुलना क्रिकेट के महान खिलाड़ियों से की जाती है लेकिन इस समय यह खिलाड़ी एक-एक रन बनाने के लिए तरस रहा है।
शिक्षक को भगा ले गई ये खूबसूरत छात्रा, जानें पूरी Love Story
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों रन बनाने के लिए तरस रहे है लेकिन इसके बाद भी किस्मत उनका साथ नहीं दे रही है। खराब फॉर्म के कारण उनकी कप्तानी चली गई और आईपीएल में उनका सबसे खराब प्रदर्शन उनके लिए परेशानी बना हुआ है। विराट के नाम इतने शर्मनाक रिकॉर्ड बने है जिसे कोई भी खिलाड़ी अपने नाम करना नहीं चाहेगा। इस सीजन सिर्फ 20 से भी कम औसत से रन बना रहे है। इस सीजन में तीसरी बार ऐसा हुआ, जब विराट बगैर कोई रन बनाए आउट हुए है। इस सीजन में वह 3 बार गोल्डन डक का शिकार हो चुके हैं और गेंदबाज विराट पर हावी हो रहे है।

विराट के शॉट में अब कॉन्फिडेंस नहीं दिख रहा है जो पहले नजर आता है। लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने फिर SRH के सामने और अब दिल्ली के सामने गोल्डन डक का शिकार हुए है। विराट की खराब फॉर्म लगातार जारी है और उनके एक बल्ले से एक अर्धशतक निकला है। विराट का आखिरी शतक 2019 में बना है और लगभग 3 साल से उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है।





