मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

विराट ने खोला टेस्ट की कप्तानी छोड़ने का राज, धोनी को बताया..

प्रकाशित: Feb 01, 2022 13:09रिपोर्ट: Navtej TV

पिछले दिनों अफ्रीका दौर में टेस्ट में मिली हार के बाद विराट कोहली ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। इसके बाद कई तरह की बाते होनी शुरू हो गयी थी और इन सब के बीच विराट ने पहली बार कप्तानी छोड़ने को लेकर अपनी बात रखी है।

विराट ने कहा कि आपको पूरी तरह क्लियर होना चाहिए कि आपने क्या सोच रखा है और उसे कैसे हासिल करेंगे। हर चीज का एक वक्त होता है और आपको इस बात का ध्यान हमेशा रखना चाहिए। टीम में कप्तान से ज्यादा एक बल्लेबाज के रूप में टीम को अधिक योगदान देने का प्रयास करना चाहिए और ऐसा करने से आपको गर्व होगा।

Suicide करने जा रही हूं, बस चेहरा देख लेना ये कहते हुए Model ने लगा दी मौत की छलांग, VIDEO

जब धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था तब भी लोग सवाल खड़े कर रहे थे लेकिन इसके बाद धोनी ने अपने आम को लीडर के तौर पर पेश किया। मैं कप्तान था तब धोनी का कोई रोल नहीं था ऐसा भी लोग सोचते है लेकिन ऐसा नहीं था। धोनी कप्तान थे या नहीं लेकिन वे टीम के लीडर हमेशा थे।

एमएस धोनी के अंडर में लंबे समय तक खेलने के बाद मैं खुद कप्तान बना लेकिन मेरा तरीका एक जैसा ही रहा है। जब मैं कप्तान नहीं था तब भी और अब भी। आपको टीम के लिए खेलना है और लीडर बनकर टीम को आगे बढ़ाना है। टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का बतौर कप्तान टेस्ट रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 40 मैच जीते हैं जो भारतीय कप्तानों में सबसे ज्यादा है।

विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में एक बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे और रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज में पहली बार ऐसा मौका होगा, जब विराट रोहित शर्मा के अंडर में खेलेंगे।