मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

विराट की जगह टेस्ट की कप्तानी करेगा ये खिलाड़ी, नाम जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रकाशित: Jan 17, 2022 18:36रिपोर्ट: Navtej TV

दक्षिणा अफ्रीका में सिरीज जीतने का सपना भारत के लिए फिर एक बार फिर सपना ही रह गया है। इस सीरीज में मिली हार के बाद टीम को बड़ा झटका तब लगा जब विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया। विराट के इस फैसले को लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े होने शुरू हो गये है कुछ लोगों ने हैरान करने वाली बात कही तो किसी ने इस फैसले को सही बताते हुए इसका स्वागत किया है।

Sushant Singh Rajput की मौत के बाद अब खुला राज, क्यों की थी Suicide,देखें Video

पिछले कुछ समय से विराट की कप्तानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे कि वे बीसीसीआई के फैसलों से नाराज है। जब विराट की जगह वनडे की कप्तानी रोहित को सौंपी गयी तो विराट की नाराजगी की खबरे आनी शुरू हो गयी लेकिन विराट ने इस बात को खारिज कर दिया। अब विराट ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला करके सबको हैरान कर दिया है। कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ दी थी और वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया था और अब विराट ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी है।

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि विराट को नए कप्तान के अंडर खेलना चाहिए और समय के साथ ऐसा बदलाव होता रहता है।

वनडे कप्तान रोहित ने कहा मैं कोहली के फैसले को लेकर हैरान हूं।

सुरेश रैना ने कहा- मैं कोहली के फैसले से हैरान हूं पर इसका सम्मान करता हूं।

रवि शास्त्री ने लिखा- विराट का मुकाबला कोई नहीं कर सकता और मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से दुखद दिन है।


विराट के बाद टेस्ट टीम के नए कप्तान को लेकर बीसीसीआई की परेशानी बढ़ गयी है। टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए रोहित शर्मा, केएल राहुल और पंत का नाम सबसे आगे चल रहा हैं लेकिन इनको लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे है। रोहित की उम्र ज्यादा है तो राहुल और पंत के पास टेस्ट मैच का अनुभव नहीं है। वहीं बात करें रहाणे की तो उनका पिछला प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है तो उनकी टीम में जगह मिलना भी आसान नहीं है तो ​कप्तानी देने का तो सवाल ही नहीं है जबकि कप्तानी में उनका प्रदर्शन विराट से भी अच्छा है। विराट की जगह पंत को कप्तानी मिलने के आसार ज्यादा नजर आ रहे हैं और कई पूर्व खिलाड़ी भी इस बात को उठा रहे हैं।

तीसरी लहर की पीक से मचेगी भारी तबाही, हर दिन मिलेंगे 5 लाख नए मरीज

विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने 68 मैचों में से 40 मैच जीते है और 17 में टीम को हार का सामना करना पड़ा और 11 मैच ड्रॉ रहे। विराट ने 40 से में 16 मुकाबले विदेश में जीते हैं। सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में विराट चौथे स्थान पर है।