कश्मीरी पंडितों के बाद जल्द दिखेगी दिल्ली दंगों की सच्चाई, जानें पूरी खबर
पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर जहां लोगों में जबरदस्त उत्साह था, तो कहीं फिल्म ने खूब वाहवाही लूटी और कहीं फिल्म का विरोध भी हुआ, इस फिल्म की सफलता के बाद अब विवेक अग्निहोत्री दिल्ली फाइल्स फिल्म बनाने वाले है जिसमें दिल्ली दंगों का सच दिखाया जाएगा, और क्या कुछ होगा दिल्ली फाइल्स में चलिये आपको बताते है..
‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता के बाद डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के सितारे बुलंदियों पर हैं, कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. हालांकि फिल्म को लेकर विवाद भी काफी गहराता जा रहा है. बहुत से लोगों का कहना है कि यह फिल्म मुस्लिम विरोधी है और यह समाज को बांटने का काम कर रही है. विवाद और विवेक अग्निहोत्री का नाता सालों पुराना है. इससे पहले उनकी फिल्म ‘ताशकंद फाइल्स’ को लेकर भी काफी हंगामा बरपा था. अब विवेक जल्द ही दिल्ली दंगों पर फिल्म बनाएंगे।
ETimes से बातें करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि हम ‘द डेल्ही फाइल्स’ बनाने जा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मैं यहां किसी को गलत बताने या किसी को हराने के लिए नहीं आया हूं. हम अपने बलबूते पर फिल्में बनाते हैं. हम बॉलीवुड से बाहर के हैं. अपनी फिल्म को लेकर छिड़े विवाद पर विवेक ने कहा कि हम स्वतंत्र फिल्ममेकर हैं. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई तारीफ करता है या नहीं. मैंने केवल इतना बताया था कि कैसे बेहद प्रभावशाली लोग फेक न्यूज और नफरती प्रोपगैंडा के जरिए मेरी फिल्म को बर्बाद कर देना चाहते थे।

#TheDelhiFiles. विवेक अग्निहोत्री के इस नए प्रोजेक्ट के बारे में जानने के बाद लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है, सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन देखने के बाद मालूम पड़ता है कि उन्हें ये जानने की बेताबी है कि द दिल्ली फाइल्स में विवेक अग्निहोत्री क्या दिखाने वाले हैं, कई यूजर्स ऐसा अंदेशा लगा रहे कि द दिल्ली फाइल्स में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में दिखाया जाएगा. तो वहीं कुछ लोगों ने विवेक अग्निहोत्री को नए प्रोजेक्ट के लिए गुड लक विश किया है!

