मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

यूपी में अपनी हत्या के डर से इस मुस्लिम नेता ने अपना हिन्दु धर्म

प्रकाशित: Dec 06, 2021 16:39रिपोर्ट: Navtej TV
उत्तर प्रदेश चुनावों से पहले सभी पार्टियां धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है और इस बीच यूपी में बीजेपी के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में शामिल रहे वसीम रिजवी इस्लाम धर्म छोड़ने का फैसला कर लिया है। वसीम रिजवी ने कहा कि मुझे इस्लाम से बाहर निकाल दिया गया है तो मैं मेरी मर्जी से किसी भी धर्म को स्वीकार करूं। दुनिया में सनातन धर्म सबसे अच्छा है और इसमें इतनी अच्छाई है कि जो किसी अन्य धर्म में नहीं है।
जब लोग हर दिन मेरे सिर काटने के लिए फतवे जारी करते है तो ऐसी परिस्थिति में अपने आपको मुस्लिम कहने में शर्म आती है। वसीम रिजवी ने इस्लाम छोड़ सनातन धर्म में जुड गये है और यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि रिजवी के त्यागी बिरादरी में शामिल होंगे।
रिजवी ने कहा कि कुछ लोग मुझे मारने की तैयारी कर रहे है और मेरी मौत के बाद पार्थिव शरीर को किसी कब्रिस्तान में दफनाने की जगह हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार ​करें और यति नरसिम्हानंद उनकी चिता को अग्नि दें।
शिया वक्‍फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने कुरान की 26 आयतों को हटाने के लिये सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद अमीरुल हसन ने वसीम रिजवी का सिर काटककर लाने वाले को 11 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया था।