मोटी कमर बन सकती है आपकी मौत की वजह, इन बीमारियों का भी खतरा!
हम सब अपनी सेहत को फिट रखने के लिए बहुत ज्यादा ध्यान देते है लेकिन इसके बाद भी कई लोगों का पेट बाहर निकल जाता है जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। लेकिन अगर आपका पेट ज्यादा नहीं है और कमर बहुत ज्यादा मोटी है तो भी आपको कई प्रकार की बीमारियां होने का खतरा हो सकता है। मोटी कमर होने से आपको दिल से जुड़ी समस्या होने का ज्यादा खतरा हो सकता है और इस बात का खुलास एक सर्वे से हुआ है।
अगर आपका तेजी से वजन बढ़ना शुरू हो जाए तो आपको सर्तक हो जाना चाहिए। ऐसा होने के कई कारण हो सकते है जो आपके लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकते है। वजन बढ़ने की समस्या से दूनिया की आधी आबादी जूझ रही है और कमर का साइज बढ़ने से भी हार्ट अटैक का खतरा होने की बात से तो बहुत ज्यादा चिंता होने लगी है।
ब्रिटेन की एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है की कमर का साइज बढ़ने से दिल के दौरे का खतरा भी तेजी से बढ़ता है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक्सपर्टस ने कहा लोग हमेशा पेट को कम करने पर ज्यादा ध्यान देते है लेकिन कमर के मोटापे पर उनका ज्यादा ध्यान नहीं रहता है। लेकिन कमर के बढ़ने से उतना ही नुकसान होता है जितना पेट बढ़ने से होता है।
National: Kejriwal और Shinde दोनों खुश लेकिन क्यों पछता रहे Uddhav Thackeray
शरीर के किसी भी हिस्से में अतिरिक्त फैट जमा होना सेहत के लिए हमेशा हानिकारक होता है। जो लोग ज्यादा देर तक बैठकर काम करते है तो उनको बहुत ज्यादा सर्तक रहना होगा। पुरूष की कमर 33 इंच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए अगर आपकी कमर इससे ज्यादा है तो आप थोड़ी सावधानी बरते।





