मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

झाड़ू पोछा वाली निकली चोर, फ्लाइट से जाकर दिल्ली में आलीशान मकानों में करती है चोरी

प्रकाशित: Sep 01, 2022 17:38रिपोर्ट: Navtej TV

घरों में झाड़ू पोछा करने वाले नौकरानी के चोरी के कारनामें तो कई सुने होगेंए लेकिन आज जो हम आपकों बताने जा रहे ये उन सभी कारनामों की लिस्ट में सबसे बड़ा होगा शायद, झाड़ू पोछा करने वाली इस नौकरानी के कारनामों की लिस्ट थोड़ी लंबी और दिलचस्प है। ये नौकरानी इतनी शातिर है कि कब चोरी करती है और कब घर से निकल जाती है कुछ पत्ता ही नहीं चलता यहीं नहीं इस नौकरानी को जब एक से दूसरे शहर जाना होता है तो फ्लाइट से जाती है, इस नौकरानी का देश की राजधानी दिल्ली में खुद का एक फ्लैट है।

Dumka से Delhi तक दरिंदगी की दास्तां, एकतरफा प्यार की भेंट चढ़ीं बेटियां!

30 साल की पूनम शाह उर्फ काजल नाम की ये नौकरानी बिहार के भागलपुर की रहने वाली है। दिल्ली, जोधपुर, कोलकाता और गाजियाबाद समेत देश के कई शहरों में काजल ने चोरी की 100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। गाजियाबाद की आम्रपाली विलेज सोसाइटी के घर में चोरी के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से काजल को गिरफ्तार किया हैए पुलिस ने उसके घर से तीन लाख रुपये के सोने के गहने बरामद किए गए हैं। पुलिस की पूछताछ में काजल ने बताया कि उसने अपने साथी बंटी की मदद से विपुल के घर चोरी का षड्यंत्र रचा था।

उनकी साजिश के अनुसार काजल ने विपुल गोयल की पत्नी को बातों में लगाया और बंटी ने अलमारी से गहने चुराए। मिश्रा ने बताया कि वे दोनों ऑटो.रिक्शा से सोसाइटी से बाहर निकले और चुराए गए सोने के गहनों को आपस में बांट लिया। इसके बाद काजल अपने एक के बाद एक राज खोलती चली गई उसने बताया कि वो 100 से ज्यादा घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुकी है दिल्ली एनसीआर के जिलों में उसके खिलाफ करीब 26 मामले दर्ज है।

यहीं नहीं दिल्ली के उत्तम विहार में उसका खुद का एक मकान और प्लांट है वो चोरी करने के बाद एक से दूसरे शहर जाने के लिए फ्लाइट से सफर करती है। वहीं पुलिस ने काजल के काले कारनामों की लिस्ट को देखते हुए कहा कि उसपर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया और साथ ही उसकी अवैध संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई भी पुलिस कर सकती है।