महिला ने चेन बांधकर बनाए संबंध, फिर काट दिया पार्टनर का..
देश और दुनिया से हर दिन अपराध की ऐसी घटनाएं आती है जो बहुत ही दर्दनाक होती है और इन खबरों को सुनकर किसी भी इंसान की रूह कांप सकती है। इन दिनों दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश कह जाने वाले अमेरिका में ऐसी घटना हुई है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए है। इस घटना में एक महिला ने अपने पार्टनर के साथ संबंध बनाने के लिए उसके गले में चेन बांध दी और संबंध बनाने के दौरान उसका गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया।
चंद मिनटों में हो सकती है हजारों लाखों लोगों की मौत, परमाणु हमला हो तो होंगे ये विनाशकारी प्रभाव!
यह घटना अमेरिका के विस्कॉन्सिन प्रांत की बताई जा रही है यहां पुलिस ने एक 24 साल की टेलर नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने सोच समझकर इस हत्या को करने की बात कही है। महिला ने बताया कि संबंध बनाने से उसने ड्रग्स लिया था और इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया। मौत के बाद महिला ने पार्टनर के टुकड़े कर दिए और सिर को बाल्टी में डालकर छोड़ दिया। किसी को इस घटना को पता नहीं चले इसके लिए उसने पार्टनर के टुकड़ों को कई जगह छिपा दिया।

पुलिस ने महिला के साथ ही उसके पार्टनर को आखिर बार दिखा था और इसी के आधार पर महिला से पुछताछ की गयी तो इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस का मानना है कि महिला ने ड्रग्स लिया था और इसके बाद चेन बांधकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। इस घटना ने फिर साबित कर दिया हे कि नशे में इंसान किसी भी अपराध को करने से नहीं डरता है।





