मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

विश्व कप के सेमीफाइनल में जाने से एक कदम दूर है टीम इंडिया, बांग्लादेश को धोया

प्रकाशित: Mar 22, 2022 19:24रिपोर्ट: Navtej TV

भारतीय महिला किक्रेट टीम ने वर्ल्ड कप के 22वें मैच में बांग्लादेश को 110 रन से हराकर सेमिफाइनल में जाने की उम्मीद को कायम रखा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 230 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में पूरी टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाज स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लेकर टीम जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

Russia vs Ukraine | Ukrainian लड़कियां Dating Site के जरिये ढूंढ रही है शादी के लिए विदेशी लड़के

टीम इंडिया की बांग्लादेश के खिलाफलगातार 5वीं जीत हासिल करते हुए विश्व कप के रेस में अपने को बनाकर रखा है। इस जीत के साथ ही वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। सेमिफाइनल में जाने के लिए टीम को 27 मार्च को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है और इस मैच में जीत और हार आगे का सफर तय करेगी। टीम ने अभी तक एक बार भी विश्व कप नहीं जिता है और इस बार उम्मीद है कि टीम विश्व कप जीतेगी। भारत को विश्व कप में दो हार का सामना करना पड़ा है तो 3 मैच में जीत मिली है।

​​​​​​​

दोनों टीमें-
IND: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्रकर, झूलन गोस्वामी, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव।

BAN: शर्मिन अख्तर, मुर्शिदा खातून, फरगना होक, निगार सुल्ताना (कप्तान), रुमाना अहमद, रितु मोनी, लता मंडल, सलमा खातून, नाहिदा अख्तर, फहीमा खातून, जहांआरा आलम।