कैंसर को जड़ से खत्म करेंगे ये उपाय, आज ही अपनाएं
दुनिया भर में आज वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जा रहा है लेकिन कैंसर दुनिया की लाइलाज बीमारी है। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं हुआ तो इंसान की मौत निश्चित है। आज हम आपको इस विशेष अवसर पर कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों को अपनाकर आप इस बीमारी से अपना बचाव कर सकते हैं और लोगों को भी जागरुक कर सकते हैं।
श्मशान में निकली मूर्ति, लोगों की जुटने लगी भीड़,देखें VIDEO
तंबाकू-स्मोकिंग- कैंसर की बीमारी का सबसे बड़ा कारण तंबाकू और स्मोकिंग है। इसके कारण आपके फेफड़े, मुंह, गले, पैंक्रियाज, ब्लैडर, गर्भाशय ग्रीवा और कीडनी का कैंसर होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप इन चीजों से दूर रहते है तो आप कैंसर जैसी बीमारी से भी दूर रह सकते हैं।
डाइट- कैंसर का कारण हाई कैलोरी वाले फूड, रिफाइंड तेल और ज्यादा फैट है। अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में मीट और शराब पीते है तो आपको कैंसर का खतरा ज्यादा होगा। इसके साथ आपको फलों का ज्यादा सेवन करना होगा।
योग करें- अगर आपको कैंसर जैसी बीमारी से बचना है तो आपको योग करना होगा। योग के माध्यम से आप अपने शरीर को फीट रख सकते है और कई प्रकार की बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।

नियमित चेकअप- आप को समय—समय पर शरीर का चेकअप करना चाहिए और ऐसा करने से आप हर प्रकार की बीमारी से बच सकते है। कैंसर के लक्षणों की पहचान जितनी जल्दी होगी उसका इलाज उतनी ही जल्दी से होगा।





