दूध के साथ भूलकर भी नहीं करें इन चीजों का सेवन, जानें इसके नुकसान
पूरी दुनिया में 1 जून को वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है और इसी वजह से आपको दूध के फायदों के साथ इसके नुकसान के बारे में जानना चाहिए। दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इसका सेवन हर दिन करना चाहिए। लेकिन दूध के साथ ऐसे चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक सबित होती है। आइए जानते हैं इनके बारे में..
मांस के साथ दूध- दूध शरीर का तापमान कम करता है जबकि मछली या अन्य मांस शरीर का तापमान बढ़ाते है। ठंडा और गर्म का सेवन एक साथ करने से शरीर में असंतुलन पैदा होता है और पाचन संबंधी समस्याएं होनी शुरू हो जाती है।
ज्ञानवापी में सर्वे वाला वीडियो लीक, शिवलिंग के अलावा दिखा ये सब!
केला और दूध- कई लोग दूध और केले का सेवन एक साथ करने को काफी हेल्दी मानते हैं लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स इस बात को गलत बताते है। दोनों का सेवन करना बहुत ज्यादा भारी होता है और इसी वजह से इसका सेवन करना सही नहीं माना जाता है।
मूली और दूध- मूली के सेवन करने से पहले या बाद में दूध का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पेट दर्द से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसके साथ पाचन प्रक्रिया में रुकावट आती है।

दूध के साथ खट्टा- दूध के साथ खट्टी चीजों का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। विटामिन C वाले फ्रूट्स भी दूध के साथ सेवन नहीं करने चाहिए। इनके एक साथ सेवन करने से सर्दी, खांसी और एलर्जी की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है।





