मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

बिना डाइटिंग के वजन घटाने के 5 सबसे अच्छे उपाय, एक बार जरूर अपनाएं

प्रकाशित: Mar 04, 2022 21:54रिपोर्ट: Navtej TV

आज यानि 4 मार्च को दुनिया भर में 'विश्व मोटापा दिवस' मनाया जाता है और इस वजह से आपको मोटापा कम करने के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए। मोटापा आज दुनिया भर के लोगों के लिए ऐसी बीमारी बन गयी है जिसके कारण हर आदमी बीमार हो रहा है। इसको कम करने के चक्कर में अस्पताल या अन्य उपायों में लाखों रूपए तक खर्च कर रहा है। लेकिन आज हम आपको ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिसको अपनाकर आप अपने वजन को कम कर सकते हैं इसमें आपको डाइटिंग करने की जरूरत भी नहीं होगी।

Congress विधायक ने थानेदार को 7 मिनट तक सुनाई गालियां , धमकाया, Audio Viral

1. ब्रेकफास्ट
वजन कम करने का सबसे आसान उपाय आपक ब्रेकफास्ट है। अगर आपने अपने ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसी चीजों का सेवन करे जो आपकी वजन को नियंत्रित करने में फायदेमंद होती है। कई लोग नाश्ता इतनी मात्रा में करते है जितनी मात्रा में भोजन करते है जो सही नहीं है। ब्रेकफास्ट में ओट्स, फल, शेक और ब्रेड का ही सेवन करें।

2. फाइबर फूड
आपको भोजन में ज्यादा मात्रा में फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए ​क्योंकि इनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। आप इसका सेवन कई प्रकार से कर सकते है। हरी पत्तेदार सब्जियों से वजन जल्दी से कम होता है।

कोई ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होगी, पहले सबको हिसाब देना होगा : Mukhtar Ansari के बेटे की धमकी

3. पानी पिएं
अगर आप दिन में कम पानी पीते है तो यह आपके मोटापे का सबसे बड़ा कारण है। इसलिए आपको दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए ताकि आपका वजन नहीं बढ़े।


4. तली चीजों से दूरी
तेल में पकी हुई चीजों का कम सेवन करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपको कम कैलोरी मिलेगी। अगर शरीर को एक्स्ट्रा कैलोरी मिलती है तो वजन तेजी से बढ़ती है।

5. थोड़ा-थोड़ा खाएं
वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा उपाय दिन में 4-5 बार में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं। ऐसा करने से आपको ज्यादा भूख भी नहीं लगेगी और आपका वजन नियंत्रित रहता है।