मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

कंगारुओं ने किया अंग्रेजों का शिकार लेकिन भारत को हुआ बड़ा नुकसान

प्रकाशित: Dec 11, 2021 17:10रिपोर्ट: Navtej TV

ऑस्ट्रेलिया के नए कप्तान ने अपने पहले ही मैच में शानदार जीत दिलाते हुए टीम को नंबर दो पर पहुंचा दिया है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पैट कमिंस की अगुवाई में एशेज सीरीज के पहले मैच में 9 विकेट से अपने नाम जीत दर्ज की है। पहले मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की पारी 297 रनों पर ही सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे तो एक विकेट के नुकसान पर इस आसान लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है और ऑस्ट्रेलिया के लिये सबसे ज्यादा विकेट नाथन लियोन ने झटके।

विराट की कप्तानी को लेकर इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की ये बड़ी भविष्यवाणी
इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के प्वॉइंट टेबल में जबरदस्त छलांग लगाते हुए नंबर दो पर पहुंच गयी है। इस प्वॉइंट टेबल में श्रीलंका पहले स्थान पर है और अब दूसरे स्थापन पर पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपना कब्जा जमा लिया है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के परसेंटेज ऑफ प्वॉइंट्स लगभग बराबर लेकिन भारत चौथे नंबर पर है।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के प्वॉइंट टेबल

टीम PCT P PO W L D
श्रीलंका 100 24 0 2 0 0
ऑस्ट्रेलिया 100 12 0 1 0 0
पाकिस्तान 75 36 0 3 1 0
भारत 58 42 2 3 1 2
वेस्टइंडीज 25 12 0 1 3 0

नेथन लियॉन का नया रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नेथन लियॉन ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड बनाते हुए टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए है। इस रिकॉर्ड के बाद वह ऑस्ट्रेलिया के तीसरे गेंदबाज बन गए है जो 400 से ज्यादा विकेट अपने नाम किये है।