मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

इन चीजों के सेवन से खराब होती है किडनी,आज ही बनाए दूरी

प्रकाशित: Mar 10, 2022 17:50रिपोर्ट: Navtej TV

पूरी दुनिया में 10 मार्च को वर्ल्ड किडनी डे मनाया जाता है और यह बीमारी बहुत तेजी से बढ़ रही है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसके कई कारण होते है जिसमें से सबसे ज्यादा खानपान की चीजों के कारण होती है। शरीर में एसिड के जमा होने से यह बीमारी होती है और इसे पानी, नमक और मिनरल्स के माध्यम से बाहर निकाला जा सकता है।

पेन किलर दवा- कई लोग बहुत ज्यादा मात्रा में दवाओं का सेवन करते है जिसके कारण किडनी को नुकसान होता है। दवाओं का इस्तेमाल कम ही करना चाहिए।

नमक - कई लोग बहुत ज्यादा मात्रा में नकम का सेवन करते है जो किडनी की बीमारी को बढ़ाने का काम करता है। खाने में ऊपर से नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

मीठा - बहुत ज्यादा मात्रा में मीठे के सेवन से मोटापा तो बढ़ता है तो ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का खतरा ज्यादा होता है। इसके कारण किडनी की बीमारी होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।

शराब - हर दिन शराब पीने के कारण किडनी की बीमारी होने का खतरा दोगुना हो जाता है। इसके लिए आपको शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।

नॉनवेज - कई लोग खाने में नॉनवेज का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते है लेकिन उनको इससे होने वाले खतरे का पता नहीं होता है। इसलिए आपको कम मात्रा में इसका इस्तेमाल करना चाहिए।