मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

KGF 2 के पोस्टपोन पर रॉकी ने किया बड़ा खुलासा, फैंस को दिया बड़ा..

प्रकाशित: Jan 08, 2022 19:49रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना के कारण बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और कई फिल्मों को पोस्टपोन तक करना पड़ रहा है। भारत में एक बार फिर कोरोना के कारण बड़े बजट की फिल्मों की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा है और इस कारण फैंस को बहुत ज्यादा निराशा हुई है। इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा साउथ फिल्मों का क्रेज देखने को मिल रहा है और इसी वजह से सिनेमाघरों में साउथ की फिल्मे धमाल मचा रही है।

Sushant Singh Rajput की एक्स Ankita ने शादी के बाद की बोल्डनेस की हदें पार!,Video

साउथ की कई फिल्मों की रिलीज डेट कोरोना के कारण आगे बढ़ती ही जा रही है और कई फिल्मों की डेट तो पिछले एक साल से बढ़ती ही जा रही है। आरआरआर और राधे श्याम जैसी फिल्मों की डेट भी आगे बढ़ा दी गयी है और इसकी वजह भी कोरोना ही है। लेकिन फैंस सबसे ज्यादा KGF 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार बढ़ाई जा चुकी है।

कब्रों से लड़कियों की डेड बॉडी निकाल सजाया था घर में, अब करना चाहता है शादी!,Video

सुपरस्टार यश ने अपने 36वें जन्मदिन अपने अपने फैंस को बहुत बड़ा गिफ्ट दिया है। यश ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म KGF Chapter 2 का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी भी दी है। यश ने अपने फैंस से वादा किया है कि फिल्म की रिलीज डेट 14 अप्रैल 2022 है और अबकी बार किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा।


'केजीएफ चैप्टर 2' में संजय दत्त ने अधीरा का शानदार रोल किया है। यश ने रॉकी का किरदार निभाया है और पिछली फिल्म में रॉकी ने गरुड़ा को मारा था और अब नई फिल्म में उनका मुकाबला अधीरा से होगा। इस फिल्म को डायरेक्टर प्रशांत नील ने किया और इस बार इसमें रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।