यासीन मलिक को मिली उम्र कैद की सजा तो भड़के लोग, अब फांसी की उठी मांग!
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने टेरर फंडिंग के लिए दोषी आतंकी यासीन मलिक को 10 लाख जुर्माने के साथ उम्र कैद की सजा सुनाई है, 19 मई को मलिक को दोषी करार दिया था, एनआइए के विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत में आज उम्र कैद की सजा सुनाई गई है, यासीन मलिक को आज सजा का ऐलान होने वाला था इसलिए कोर्ट के बाहर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
हाथ छोड़ cycle पर सवार हुए kapil sibal देखिए सिब्बल का सफरनामा
जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के मामले में यासीन मलिक को दिल्ली की कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने से पाकिस्तान तिलमिला उठा था। भारत के प्रभारी राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब कर मलिक के खिलाफ तय किए गए आरोपों पर विरोध जताया था। उसकी इस हरकत से साफ दिख रहा था कि मलिक को दोषी करार दिए जाने से उसे कितनी मिर्ची लगी है। जबकि यासीन मलिक ने खुद सभी आरोप स्वीकार किए थे तो कोर्ट ने उसे दोषी ठहराया था।
यासिर मलिक वो नाम है जिसने जम्मू-कश्मीर में आंतक को बढ़ाया, कश्मीर की आजादी को लेकर जिसने वकालत की और बम-बारूद के दम पर लोगों को डराता रहा, यासिर मलिक पर मलिक पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून की धारा 16 (आतंकी गतिविधि), धारा 17 (आतंकी फंडिंग), धारा 18 (आतंकी गतिविधि की साजिश) और धारा 20 (आतंकवादी गिरोह या संगठन का सदस्य होना) सहित आईपीसी की धारा 120-B (आपराधिक साजिश) और 124-A (राजद्रोह) के तहत केस दर्ज किया गया था. ये मामले 2017 के है,

जिसे मलिक ने खुद अपना गुनाह कबूल किया है। वहीं 1987 में मलिक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी रहा था 1989 तक उसने आतंक की ट्रेनिंग ली थी और फिर कश्मीर वापस आने पर वहां मचा दिया था कत्लेआम, जिससे जलने लगी थी घाटी।





