मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

साल 2021 ड्रग्स, पोर्न, रेप और ब्रेकअप जैसी घटनाओं से हिल गया पूरा बॉलीवुड

प्रकाशित: Dec 31, 2021 21:23रिपोर्ट: Navtej TV

पूरी दुनिया 2021 को हमेशा के लिए अलविदा कहने वाली है और इस बीते हुए साल में कई विवाद हुई जो लोगों के लिए चर्चा का विषय भी बन रहे है। आज हम आपको बॉलीवुड से जुडे उन बड़े विवादों के बारे में बताने जा रहे है जो देश ही नहीं दुनिया में चर्चा का विषय बने। इस साल की बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज़ जिन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरीं थी।

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर पॉर्न फिल्में बनाने के आरोप ने तो पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया ​था। इस विवाद में कुंद्रा पर आरोप लगे कि वह पॉर्न कंटेंट बनाकर मोबाइल ऐप्स पर डिस्ट्रीब्यूट से लाखों रूपये कमाते है। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई और 2 महीने बाद ज़मानत मिली।


मुंबई क्रूज ड्रग्स केस ने तो पूरे देश को हिलाकर रख दिया इसके कारण राजनीति भी देखने को मिली। इस केस में आर्यन खान को गिरफ्तार किया जो फ्रंट पेज की हेडलाइन बनी और NCB ने कई आरोप लगाए। इसके बाद आर्यन को कई दिन जेल में बिताने पडे। इस केस में अनन्या पांडे का नाम भी जुड़ा था।

टीवी स्टार पर्ल ली पुरी पर एक नाबालिग लड़की से रेप और छेड़छाड़ के आरोप भी लगे इसके बाद उनको जेल हुई लेकिन 10 दिन बाद उनको बेल मिल गयी।

​​​​​​​

साल के अंतिम महीने में ऐश्वर्या राय बच्चन को ‘पनामा पेपर्स’ मामले में ईडी ने पूछताछ की जिसके बाद जमकर राजनीति हुई। ‘पनामा पेपर्स’ में दुनियाभर के नेता और कई बड़े लोगों के नाम सामने आए थे।

जैकलीन फर्नांडिस को मुंबई एयरपोर्ट पर ED ने रोक लिया तो जमकर बवाल मचा लेकिन इसके कारण का पता चला तो लोगों ने इसे सही बताया। जैकलीन का नाम कॉनमैन सुकेश के मनी लॉंड्रिंग केस से जुडा होना बताया था अैर सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों रुपयों के महंगे गिफ्ट भी दिए।


सुष्मिता सेन का ब्रेकअप भी बहुत ज्यादा चर्चा में रहा क्योंकि वह 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड डेट कर रही थी। सुष्मिता सेन ने ब्रेकअप की खबर को सही बताया। रोहमन शॉल के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा कि दोस्ती से हमारा रिश्ता शुरू हुआ, हम दोस्त बने रहे और हमारा ब्रेकअप पहले ही खत्म हो गया था।