मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव: नेताओं ने दिखाए अपने तेवर, 10 मार्च को चर्बी होगी कम या उतरेगी गर्मी का फैसला

प्रकाशित: Feb 02, 2022 22:13रिपोर्ट: Navtej TV

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग का समय जल्द आने वाला है और इसी वजह से नेताओं के तेवर गर्म होते दिख रहे है। 10 फरवरी को पहले चरण में पश्चिमी यूपी की 58 सीटों पर मतदान होगा। लेकिन मतदान से पहले सपा और बीजेपी के नेताओं में जबदस्त जंग देखने को मिल रही है कोई चर्बी कम करने के लिए कह रहा है तो कोई गर्मी उतारने की बात कह रहा है।

मुनव्वर राणा की बेटी की योगी को धमकी, 'मेरे पापा नहीं, अब योगी को छोड़ना पड़ेगा लखनऊ

सीएम योगी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय कैराना और मुजफ्फरनगर में जो गर्मी दिखाई दे रही है उसे मई और जून की गर्मी में भी 'शिमला' बना देता हूं। इस बयान को देने की वजह है कैराना में एक प्रत्यार्शी द्वारा धमकी दी तो कहा कि 10 मार्च बाद गर्मी शांत हो जाएगी।

इसके बाद सपा के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। तो योगी ने कहा कि एक बार फिर नया लिफाफा लेकर आए हैं लेकिन लिफाफा नया और सामग्री अभी भी पुरानी ही है। परीणाम के बाद गर्मी निकाल देंगे।

5 वर्षीय मासूम से दरिंदगी, 12 साल के नाबालिग ने किया Rape, VIDEO

आरएलडी प्रमुख जयंत ने योगी पर पलटवार करते हुए अपने वोटरों से कहा कि ऐसा भर-भरके वोट दो, हैंडपंप के बटन को ऐसा दबाओ कि बीजेपी के नेताओं को जो चर्बी उतर जाए। इसके बाद सपा विधायक रफीक अंसारी ने कहा कि 5 साल में सरकार हिंदूगर्दी को बढ़ाने का काम किया है। इस सरकार के कारण मुस्लमानों के हालत खराब है।


पश्चिमी यूपी में जाट वोटरों का बोलबाला है और इसी वजह से सपा और बीजेपी में जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। अगर इस बार सपा को सरकार बनानी है तो इस क्षेत्र की 50 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी नहीं तो सरकार बनाना आसान नहीं होगा।
मुजफ्फरनगर दंगों के बाद जाट और मुस्लिम वोट बैंक अलग हो गया और इसी वजह से सपा ने आरएलडी के सहारे जाट वोटरों को अपने पाले में करने का प्रयास किया है।