UP: एक रात के लिए बीवी मुझे दो फिर होगा तबादला, JE से तंग आकर लाइनमैन ने...
किसी भी कर्मचारी को अपना तबादला करवाने के लिए नेताओं और अफसरों के चक्कर काटने पड़ते है और तब जाकर उनका काम होता है। लेकिन कई बार इस काम के लिए उनको रिश्वत तक देनी पड़ती है लेकिन यूपी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें तबादला करवाने के लिए अधिकारी ने कर्मचारी की बीवी के साथ एक रात गुजारने की डिमांड कर दी। यह मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का बताया जा रहा है। जिसमें एक लाइनमैन ने जेई के अत्याचार से तंग आकर मौत को गले लगा लिया।
Gang Rape का आरोपी रोज बदलता था Girlfriend, 50 के साथ फिजिकल रिलेशन 2 की कर दी हत्या
बिजली विभाग में तैनात लाइनमैन गोकुल प्रसाद ने अपने बयान में कहा कि जेई नागेंद्र कुमार ने तबादला कराने के बदले उसकी बीवी को अपने पास भेजने की बात कहता है। बड़े अधिकारियों द्वारा पिछले 3 साल में कई बार तबादला किए जाने से परेशान होकर लाइनमैन गोकुल प्रसाद ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गोकुल प्रसाद को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन यहां से रेफर हो जाने के बाद लखनऊ ले गए और जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी ने मीडिया बताया कि पिछले कुछ सालों में उसके पति का कई बार ट्रांसफर किया जा चुका है और अभी उन्होंने बिजली विभाग में तैनात जेई नागेंद्र कुमार से अपना तबादला करवाने की बात कही तो उन्होंने पति से कहा बीवी को लाकर हमारे पास सुलाओ तब हम ट्रांसफर कर देंगे। इस घटना के बाद जेई नागेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार वालों ने देर रात जेई के साथ अन्य कर्मचारियों के खिलाफ लिखित में पुलिस को शिकायत की है।





