मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जॉब

अग्निपथ के लिए युवाओं में मची जबरदस्त होड़, विरोध का नहीं दिखा असर

प्रकाशित: Jun 27, 2022 23:42रिपोर्ट: Navtej TV

केन्द्र सरकार की नई सेना भर्ती योजना अग्निपथ में देशभर में खूब विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियां भी पहले दिन से ही इस योजना को लेकर मोदी सरकार को घेर रही है, देश भर के कई राज्यों में अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शन किए गए तोड़फोड़ की गई, ट्रेनों को जलाया गया, यहां तक कि कई जगह से अग्निपथ योजना के विरोध में छात्रों के सुसाइड तक की खबरें भी आई। कांग्रेस ने तो आज देश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह प्रदर्शन भी किया, कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार की सेना की इस नई योजना से युवाओं के भविष्य के साथ खेल रही है। देशभर में अग्निपथ योजना को लागू करना तुगलकी फरमान बताकर वापस लेने की मांग की जा रही है।

महिला ने Condom में सुई चुभाई तो कोर्ट ने सुनाई 6 महीने की सजा।

लेकिन इन सबके बीच अग्निपथ योजना को लेकर जो खबर सामने आ रही है वो हैरान कर देने वाली है, विरोध करने वाले युवाओं में अब अग्निपथ योजना का क्रेज दिखने लगा है, ये हम नहीं कह रहे बल्कि इन युवाओं ने खुद ये साबित कर दिया है कि उन्हें अग्निवीर बनना है, यानि युवाओं को अब लगने लग गया है कि ये स्कीम उनके लिए नुकसानदेह नहीं बल्कि फायदेमंद है।


इसमें युवाओं की दिलचस्पी कितनी ज्यादा है इसका अंदाजा इसी से लगा लें कि, सिर्फ 3000 अग्निवीरों की नियुक्ति के लिए महज तीन दिनों में लगभग 57000 आवदेन किए गए हैं। वायुसेना ने खुद इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है, जिसमें बताया गया है कि 3000 अग्निवीरों की नियुक्ति के लिए उसे महज तीन दिनों में 56,960 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पंजीकरण पांच जुलाई को बंद हो जाएगा। यानि एक तरफ अग्निवीर योजना का विरोध हो रहा है और दूसरी तरफ युवा अग्निवीर बनने के लिए लालायित है।