मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
राज्य समाचार

बिस्टान में शिव डोला यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट

प्रकाशित: Aug 25, 2026 13:11रिपोर्ट: Mr. Reporter

आगामी त्योहारों एवं 2 सितंबर को नगर में निकलने वाली पारंपरिक और भव्य शिव डोला यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को स्थानीय पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई..बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग, बिजली विभाग, नगर परिषद के प्रतिनिधि, शिव डोला आयोजन समिति तथा विभिन्न झांकी समितियों के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, बिजली व्यवस्था, स्वच्छता और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।शिव डोला यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की बात कही गई। साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने तथा यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया गया।अधिकारियों और आयोजन समिति द्वारा संयुक्त रूप से शिव डोला यात्रा के मार्ग का निरीक्षण करने पर सहमति बनी। यात्रा मार्ग में मौजूद निर्माण सामग्री एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।बैठक में यात्रा मार्ग पर लटक रहे बिजली के तारों को व्यवस्थित एवं दुरुस्त करने, सड़कों पर मौजूद गड्ढों की मरम्मत कराने तथा नगर में साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक के अंत में प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी समुदायों से आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही शिव डोला यात्रा को सफल बनाने में प्रशासन एवं आयोजन समिति का सहयोग करने का आग्रह किया गया।बैठक में नायब तहसीलदार संजय चौहान, थाना प्रभारी गुलाब सिंह रावत, नगर परिषद के लेखापाल नरेंद्रसिंह परिहार, बिजली विभाग के कर्मचारी तथा शिव डोला एवं झांकी आयोजन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।