राजस्थान: लड़की को अगवा कर खेत में लिए 7 फेरे, जमकर मचा बवाल
राजस्थान में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए है की वह किसी अपराध को अंजाम देने में जरा भी हिचक नहीं रहे हैं। हाल ही में जैसलमेर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसको लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। एक युवक जबरदस्ती लड़की को उठाकर अपने साथ ले गया और जंगल में आग जलाकर 7 फेरे लेते हुए दिख रहा है।
इस घटना के दौरान साफ देखा जा रहा है कि लड़की शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो उसे गोद में उठाकर बदमाश ले गया। इस वीडियो में लड़की की अवाज आ रही है और पास में एक महिला खड़ी है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर युवती के परिजनों ने कलेक्टर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया है। इस मामले को लेकर अब केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। मेघवाल ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, 'राजस्थान में कांग्रेसी जंगलराज कायम है.'
राजस्थान में गुंडों को सत्ता की इतनी सह है कि घर से जबरन लड़की को उठाकर उसके साथ आपत्तिजनक तरीके से शादी करने का प्रयास कर रहे।
आखिर कब तक राजस्थान की बहन-बेटियों को गहलोत सरकार के कुशासन की वजह से शर्मसार होना पड़ेगा?
घटना मोहनगढ़ थाना के सांखला गांव की बताई जा रही हैं। पहले लड़की की सगाई आरोपी युवक से हुई थी लेकिन युवती की सगाई तोड़कर किसी और जगह करने पर युवक ने उसे किडनैप कर लिया।
वीडियो में लड़की के रोने की आवाज भी साफ सुनाई दे रही है।





