टेस्ट सीरीज के लिए रोहित को आराम, रहाणे को बनाया कप्तान
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेलने जाने वाली टी20 सीरीज के लिये रोहित को कप्तान बनाया बनाया गया तो टेस्ट सीरीज के लिए अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया गया है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गयी है और पहले मैच के लिए रहाणे को कप्तान बनाया गया है क्योंकि दूसरे मैच में कोहली की वापसी होगी। टेस्ट टीम में कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है तो कुछ नये चेहरो को मौका भी मिला है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 25 नवंबर को कानपुर में जबकि दूसरा टेस्ट 3 दिसंबर से मुंबई में खेला जाएगा। यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से जुडी है। टी20 के नये कप्तान रोहित ने टेस्ट सीरीज से आराम मांगा था और इसी वजह से अजिंक्य रहाणे टीम को कप्तान बनाया गया है।
टेस्ट टीम की कप्तानी करते हुए रहाणे का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है और उनकी कप्तानी में जीत का औसत 100 प्रतिशत है। रहाणे की कप्तानी में कुल पांच टेस्ट मैचों में से चार में जीत तो एक मुकाबला ड्रा रहा है। पिछले कुछ मैचों को लेकर रहाणे की खराब फॅार्म चिंता का विषय बनी हुई है।
पहले टेस्ट के लिए टीम इंडियाः अजिंक्य रहाणे (कप्तान),चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान),शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा, केएल राहुल,केएस भरत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव।
दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडियाः विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव,केएस भरत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।