मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

प्रकाशित: Jun 17, 2026 14:59रिपोर्ट: Mr. Reporter

आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शर्वरी की फिल्म ‘अल्फा ’ का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को लेकर दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, लेकिन खास बात यह है कि सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा ऋतिक रोशन के कैमियो की हो रही है। फैंस उनकी झलक को फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज बता रहे हैं। मूवी ‘अल्फा’ दो मजबूत और खतरनाक फाइटर लड़कियों की रोमांचक ओरिजिन स्टोरी को बेहद एंटरटेनिंग अंदाज में पेश करती है, जो एक दमदार पॉपकॉर्न एंटरटेनर के रूप में दर्शकों का ध्यान खींचती रही है। ट्रेलर में बॉबी देओल के किरदार की भी झलक दिखाई गई है, जो आलिया भट्ट के किरदार का मार्गदर्शक करते दिखाई दे रहे है | आलिया एक ऐसा रोल कर रही हैं, जिसे बचपन से ही मारने के लिए तैयार किया गया है और जो आगे चलकर अपने ही मेंटर से आमने-सामने की लड़ाई लड़ती है। ट्रेलर में अनिल कपूर की भी झलक दिखाई गई है, लेकिन सबसे बड़े सरप्राइज हैं ऋतिक रोशन। हालांकि, यशराज बैनर तले बनी फिल्म ‘अल्फा’ का धमाकेदार ट्रेलर अब सामने आ चुका है, जिसमें शरवरी को अच्छा स्क्रीन टाइम मिला है और दमदार डायलॉग्स के साथ खतरनाक एक्शन ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। इस फिल्म में एक ऐसा सरप्राइज भी देखने को मिलेगा, जिसकी झलक मेकर्स ने ट्रेलर में भी दिखाई है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल के साथ होती है, जो कांच के शीशे से एक छोटी बच्ची (आलिया भट्ट) को देखते हैं और तय करते हैं कि उनकी मां का नाम जानकी था, इसलिए वह उसका नाम ‘सीता’ रखेंगे। इसके बाद दिखाया जाता है कि कैसे वह आलिया भट्ट को एक ऐसे मिशन के लिए तैयार करते हैं, जहां उसे अपने रास्ते में आने वालों का सामना करना पड़ता है।
ट्रेलर में एक वॉइस ओवर भी सुनाई देता है, जिसमें आलिया के किरदार को ‘राक्षस’ बताया जाता है और कहा जाता है कि “इस बार रावण की लंका खुद सीता जलाएगी।” इसके बाद फिल्म में जोरदार एक्शन और रोमांचक सीक्वेंस देखने को मिलते हैं, जो कहानी को और भी दिलचस्प बना देते हैं।