लोकतंत्र नहीं एक परिवार की भक्ति में डूब गई कांग्रेस— अमित शाह
पूरे देश में इन दिनों कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद से लोकतंत्र खतरे में है कि बात कह रहे है। लेकिन उनको केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने करारा जवाब देते हुए, कहा कि लोकतंत्र खतरे में नहीं हैं, बल्कि परिवारवाद की राजनीति खतरे में हैं। कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र को जातिवाद और परिवारवाद के नाम से घेर रखा था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सभी को हराया तो उनको अपने अस्तिव पर खतरा दिखने लगा।
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें
उन्होंने कहा कि वे कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है, लेकिन लोकतंत्र खतरे में नहीं है, आपका परिवार खतरे में है। आगे कहा जो नेता देश का अपमान विदेश में जाकर करता है उसका देश प्रेम तो वैसे ही जनता को दिख जाता है। जनता अब सब जानती है उनको अब कांग्रेस पर भरोसा नहीं है। शाह ने कहा कि राहुल बाबा, कौन डरता है? राहुल बाबा मैदान खुला है, दो-दो हाथ करने को तैयार हैं मैदान पर तय कर लो।
पिछले 10 साल से नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं है और 2024 में फिर से मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। मोदी जी ने जब से सत्ता संभाली है देश समृद्ध बना है और दुनिया में देश का गौरव भी बढ़ाया है। लेकिन कांग्रेस ने जब भी मोदी जी को गालियां दी हैं, जनता ने इसका जवाब दिया है। राम मंदिर पर कितने झूठ बोले और अब बनने जा रहा है तो उनकी नींद उड़ी हुई है





