अमित शाह बोले- बीजेपी की सरकार आते ही खत्म होगा मुस्लिम आरक्षण, ओवैसी पर बोला हमला
तेलंगाना विधानसभा चुनावों का काउंटडाउन शुरू हो गया है और इस बीच बीजेपी ने अपना चुनावी आगाज भी कर दिया है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- अगर तेलंगाना में उनकी सरकार बनी तो राज्य में
सबसे पहले मुस्लिम आरक्षण खत्म करने का काम किया जाएगा। पिछली सरकार से जनता परेशान है और उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गया है। चेवेल्ला में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह अपना चुनावी ऐजेंडा साफ कर दिया है।
शाह ने कहा- KCR की पार्टी चुनाव चिह्न कार है लेकिन इस कार की स्टीयरिंग ओवैसी साहब के पास है। अगर स्टीयरिंग सही हाथ में होती तो राज्य का विकास होने में देर नहीं होती। शाह ने कहा जो समय बचा है उसमें यह सरकार जनता की भलाई में लगाए नहीं तो जनता इनका चुनावों में भला कर देगी।
Randhawa के बयानों पर Pilot ने किया पलटवार
इस सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा बहुत बड़ गया है और इसका परिणाम इनको चुनावों में देखने को मिलेगा। हमारी सरकार बनेगी तो भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने का काम सबसे पहले किया जाएगा। KCR ने तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय को जेल में डाला पर इनको पता नहीं बीेजेपी का कार्यकर्ता जेल जाने से नहीं डरता।





