मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, सर्जरी की खबर निकली गलत!

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी सर्जरी और आईसीयू में भर्ती होने की खबरों पर खुद सफाई देते हुए कहा है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई है।

प्रकाशित: Jul 22, 2026 17:23रिपोर्ट: Monika Rathore

मुख्य बातें

  • अमिताभ बच्चन ने स्पष्ट किया कि उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
  • उन्होंने कहा कि उनकी अस्पताल और ICU वाली पोस्ट को लोगों ने गलत समझ लिया।
  • बिग बी ने बताया कि उनका इशारा अर्जेंटीना की हार के बाद लियोनेल मेसी की मानसिक स्थिति की ओर था।

अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी सर्जरी और आईसीयू में भर्ती होने की खबरों पर खुद सफाई देते हुए कहा है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई है। दरअसल आपको बता दे मंगलवार को उन्होंने एक पोस्ट में अस्पताल, सर्जरी और आईसीयू का जिक्र किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके अस्पताल में भर्ती होने की अटकलें तेज हो गईं। अब अपने नए ब्लॉग में अमिताभ ने स्पष्ट किया कि उनकी पोस्ट को गलत समझा गया। उन्होंने बताया कि वह केवल एक उदाहरण दे रहे थे कि किसी बड़ी सर्जरी या आईसीयू से घर लौटने के बाद मरीज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से सबसे कठिन समय शुरू होता है। उन्होंने कहा कि उनका इशारा अपनी स्थिति की ओर नहीं, बल्कि अर्जेंटीना की हार के बाद फुटबॉलर लियोनेल मेसी जैसे चैंपियन की मानसिक स्थिति की ओर था, जो हार के बाद भावनात्मक संघर्ष से गुजरता है। बिग बी ने लिखा कि हर चैंपियन को एक दिन यह स्वीकार करना पड़ता है कि समय के साथ कोई नया चैंपियन उसकी जगह लेता है और यही जीवन का नियम है। उन्होंने यह भी कहा कि बीमारी या सर्जरी के बाद शरीर में आने वाले बदलावों को स्वीकार करना आसान नहीं होता, लेकिन इंसानी शरीर खुद को नई परिस्थितियों के अनुसार ढाल लेता है। वही इससे पहले भी मई 2026 में अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ था कि वह केवल रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल गए थे और उसी दिन घर लौट आए थे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या अमिताभ बच्चन की सर्जरी हुई है?

नहीं, अमिताभ बच्चन ने खुद कहा है कि उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई।

अमिताभ बच्चन ने ICU वाली पोस्ट पर क्या सफाई दी?

उन्होंने कहा कि वह केवल एक उदाहरण दे रहे थे, अपनी स्थिति के बारे में नहीं लिख रहे थे।

अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट किस संदर्भ में लिखी थी?

उन्होंने बड़ी सर्जरी के बाद की स्थिति और हार के बाद चैंपियन की मानसिक अवस्था का उदाहरण दिया था।

अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत के बारे में क्या कहा?

उन्होंने कहा, "मैं बिल्कुल ठीक हूं, मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया गया।"