मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

The Kerala Story का विरोध करने वालों की अनुपम खेर की दो टूक

प्रकाशित: May 09, 2023 15:43रिपोर्ट: Navtej TV

सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' को समाज के एक वर्ग और राज्य सरकार की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है..तो वही इस पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं..विवादों के बीच फिल्म को तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया गया है..फिल्म की रिलीज से पहले ही 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने 'द केरल स्टोरी' की टीम को चेतावनी दी थी और कहा कि..इस फिल्म को लेकर उन्हें नफरत का सामना करना पड़ेगा..

अब इन्ही सब के बीच अनुपम खेर ने फिल्म को प्रोपेगेंडा कहे जाने पर खुलकर बात की..आपको बता दें..हाल ही में दिए इंटरव्यू में अनुपम खेर ने कहा कि फिल्म का विरोध उन्हीं लोगों द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' का विरोध किया था..ये वही चेहरे हैं, जो ऐसी फिल्मों का विरोध कर रहे हैं और उन्हें हर जगह देखा जा सकता है। CAAविरोध हो या शाहीन बाग विरोध या JNUविरोध। ये वही चेहरे थे, जिन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' की आलोचना की थी..

Sachin Pilot के बयान के क्या हैं सियासी मायनें?

इतना ही नही बल्कि उनका ये भी कहना था कि..मैं उनका मकसद नहीं जानता और न ही उन पर ध्यान देने में विश्वास रखता हूं..और साथ ही ये भी कहा कि...मैंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मुझे खुशी है कि लोग ऐसी फिल्में बना रहे हैं, जो वास्तविकता के करीब हैं और जिन लोगों को यह लगता है कि यह प्रचार है, वह उस विषय पर फिल्में बनाने के लिए स्वतंत्र हैं, जो उन्हें सही लगती है। कोई उन्हें रोक नहीं रहा है।