जल्द गिरफ्तार होगा बॉलीवुड का ये खान, बीजेपी नेता ने किया था मानहानि का केस
बॉलीवुड के स्टार हमेशा किसी ना किसी कारण से चर्चा में बने रहते है और इस बार बीजेपी नेता के कारण केकेआर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। बताया जा रहा है कि एक्टर मनोज बाजपेयी ने एक केस फाइल किया था और इस केस की सुनवाई के दौरान मौजूद न रहने पर, कोर्ट ने KRK के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। इंदौर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने यह अरेस्ट वारंट जारी किया है।
अब Jaipur वाले उड़ेंगे हवा में | Helicopter service शुरू
कमाल राशिद खान हमेशा अपने बयानों के लेकर चर्चा में रहते है और इस बार तो उनकी परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ी है। सुनवाई के दौरान मनोज के वकील ने कहा कि खान को अपने खिलाफ चल रहे केस की जानकारी है लेकिन सुनवाई में मौजूद नहीं होते। खान के वकील ने कहा कि उनके खिलाफ हो रही कार्रवाई पर स्टे लगना चाहिए क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है।
KRK के अनुसार जिन ट्विटर हैंडल्स से 2021 में हुए ट्वीट पर यह केस दर्ज हुआ था उसे किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया था। मनोज को उनकी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' को लेकर निशाना साधा था। मनोज को 'नशेड़ी, गंजेड़ी' तक कहा गया था।

