मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

कसारी-मसारी में दफन हुए अतीक और अशरफ, दोनों बेटों ने दी अंतिम विदाई

प्रकाशित: Apr 16, 2023 21:47रिपोर्ट: Navtej TV

यूपी के सबसे बड़े माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ के शव को कसारी-मसारी कब्रिस्तान में रविवार को देर रात को दफन कर दिया गया। शनिवार देर रात को गोली मारकर हत्या की घटना को अंजमा दिया गया था।

पत्रकार बनकर पहुंचे तीन लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते उनको मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपियों ने सरेंडर कर दिया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने हत्याकांड की जांच के लिए 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन कर दिया। घटना के बाद पूरे यूपी में धारा 144 लागू है। आरोपियों की पहचान अरुण मौर्य निवासी कासगंज, लवलेश तिवारी निवासी बांदा और सनी निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। अतीक के दोनों बेटों ने अंतिम विदाई दी तो वहीं अशरफ की दोनों बेटियां भी जनाजे में पहुंची।

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात को 3 अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब पुलिस दोनों को एक मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना की उच्‍च स्‍तरीय जांच का आदेश दिए है और उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। गोलीबारी की घटना कैमरे में दर्ज हो गई।

तीन हमलावरों ने दोनों भाइयों को गोली मारी तो दोनों जमीन पर गिर जाते हैं। इस हत्या के बाद इलाके में तनाव है और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है​। लवलेश तिवारी, सनी और अरूण मौर्य का नाम इसमें शामिल होना बताया जा रहा है। इस घटना के बाद 17 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।