नेताजी और महिला का ऑडियो वायरल, बातें सुनकर होगी हैरानी
जयपुर जिले में जमवारामगढ़ इन दिनों लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है और इसका कारण एक वायरल ऑडियो है। इस ऑडियो में जिस शख्स के होने का दावा किया जा रहा है वह बीजेपी नेता है जो विधानसभा चुनाव में भी किस्मत अजमा चुका है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद कई प्रकार के दावे किए जा रहे है लेकिन इसमें कितने सच्चाई है इसकी जांच तो पुलिस ही करेगी।
ऑडियो में जिस शख्स की बात होने का दावा किया जा रहा है वह जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुका है। बातचीत का वायरल ऑडियो नेताओं के लिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
12 मिनट के ऑडियो में वह शख्स महिला को विशेष प्रकार की ड्रिंक लेने का अनुरोध कर रहा है। इसके साथ ही वह महिला की लव लाईफ को लेकर भी बाते कर रहा है और वह महिला से कई प्रकार के सवाल कर रहा है। महिला इसके जवाब में कई बात कह रही है और जयपुर की कई जगहों के नाम ले रही है।
Rajasthan को पहली Vande Bharat मिली, PM Modi ने दिखाई हरी झंडी
इस ऑडियो को लेकर नेताजी के समर्थक इसे विरोधियों की चाल बता रहे है और पुलिस में इसकी शिकायत करते हुए वायरल करने वलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस ऑडियो को लेकर कोई भी नेता बयान नहीं दे रहा है।
हालांकि नवतेज टीवी सोशल मीडिया पर वायरल इस ऑडियो की विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है।





