मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

जूते में बीयर डालकर पीने लगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, जानें इसकी पूरी वजह

प्रकाशित: Nov 16, 2021 11:09रिपोर्ट: Navtej TV
टी-20 फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बीयर पीकर झुमने लगी और जीत के जश्न को जिस अंदाज में मनाया वह लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया। विश्व चैंपियन बनने की खुशी ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें खिलाड़ी जूते में बीयर भरकर पीते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इसकी आलोचन की तो किसी ने इसे शर्मनाक बताया।
लेकिन जब इस घटना के बारे में पता चला तो सबको हैरान हुई कि यह कोई मजाक या गलती नहीं थी बल्कि यह उनके देश की एक प्राचीन परंपरा थी। शूई परंपरा
ऑस्ट्रेलिया में जूते में बीयर पीने की परंपरा तो कई सालों पुरानी है लेकिन इसकी शुरूआत 2016 में आयोजित जर्मन ग्रैंड प्रिक्स में फॉर्मूला वन स्टार डेनियल रिकियार्डो ने की थी। इसके बाद से जब ऑस्ट्रेलिया में कोई बड़ी जीत हासिल करता है या बड़ी खुशी होती है तो वह इसका सेलिब्रेशन शुई परंपरा के अनुसार करता है। इस परंपरा को ऑस्ट्रेलिया के अलावा कई देशों में भी अपना जा रहा है। हाल ही में ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर लुइस हेमिल्टन ने 'एमीलिया रोमाग्ना ग्रैंड प्रिक्स' की पोडियम सेरेमनी के मौके पर जूते में बीयर डालकर पीते हुए देखे गये थे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम का वनडे क्रिकेट की दुनिया में सिक्का चलता है लेकिन टी20 विश्व कप का विजेता बनने में उसे 14 साल का इंतजार करना पड़ा है। टी20 विश्व कप 2021 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर नया इतिहास रचा था।इस विश्व खिताब को जीतने वाली पहली टीम भारत थी इसके बाद श्रीलंका, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और इंग्लैंड ने इस खिताब को जीता है।