मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

कोहली की बादशाहत खत्म करने में लगा ये पाकिस्तानी खिलाड़ी

प्रकाशित: Nov 13, 2021 12:49रिपोर्ट: Navtej TV
टी-20 विश्व कप 2021 में पाकिस्तान टीम का सफर सेमीफाइनल मुकाबले के साथ खत्म हो गया है लेकिन विश्व कप में पाकिस्तानी टीम का सफर बहुत ही शानदार रहा है। इस मैच की हार के बाद भी पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने अपने नाम ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो अभी तक किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने नहीं बनाया है। बाबर ने टी-20 विश्व कप में 300 से ज्यादा रन बनाने के मामले में अपने ही टीम के कोच मैथ्यू हेडन और श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है।


विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम है लेकिन विराट के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में हेडन और जयवर्धने जैसे खिलाडियों का नाम शामिल है। बाबर ने इस टूर्नामेंट के 6 मैचों में 60 की औसत से 303 रन बना डाले अगर उनकी टीम फाइनल में पहूंच जाती तो वह कोहली के सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड तोड़ ही देते। कोहली ने 2014 के विश्व कप में 319 बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था बाबर इस बार महज 17 रनों से विराट का रिकॉर्ड तोड़ने चूक गये।

अगर विश्व कप में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें पहले विराट कोहली, तिलकरत्ने दिलशान, महेला जयवर्धने के बाद अब इस लिस्ट में बाबर आजम का नाम भी जुड़ गया है। इस विश्व कप में पाकिस्तान टीम की सलामी जोड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया और बाबर के सलामी जोड़ीदार मोहम्मद रिजवान ने भी 280 से ज्यादा रनों का रिकॉर्ड बनाया है।