इस वजह से महिलाओं को होता है कमर दर्द, जानें इसके नुकसान
हर घर को संभालने की जिम्मेदारी महिला की होती है लेकिन वह इस जिम्मेदारी के बोझ के तले अपनी सेहत का ध्यान रखना भी भूल जाती है। इस वजह से उनको कमर दर्द शिकायत होनी शुरू हो जाती है और समय पर इसका इलाज नहीं लिया जाए तो यह समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन कमर दर्द होने के कई कारण होते है जो हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं और इसके बाद आप आसानी से पता कर सकते है कि आपको कमर दर्द किस वजह से हो रहा है। कमर दर्द या पीठ दर्द की समस्या सबसे ज्यादा 40 साल की उम्र के बाद से होने लग जाती है लेकिन इससे पहले भी यह समस्या हो सकती है।
प्रेग्नेंसी: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को बहुत ज्यादा कमर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह दर्द प्रेग्नेंसी के बार खत्म हो जाता है लेकिन इसके बाद भी यह दर्द रहता है तो आपको अच्छे डॉक्टर से मिलना होगा।
Sachin Pilot पर एक्शन लेने से क्यों डर रही Congress?
ऑस्टिओपोरोसिस: उम्र बढ़ने के साथ ऑस्टिओपोरोसिस की समस्या हो सकती है। इसके कारण हड्डियां कमजोर होनी शुरू हो जाती है और आगे चलकर वह स्पाइनल स्टेनोसिस को रूप धारण कर लेती है।
मोटापा: मोटापा सभी बीमारी की जड़ है लेकिन इसके चलते भी कमर दर्द होता है। महिलाओं को ज्यादा झुक कर काम नहीं करना चाहिए और ज्यादा समय तक रीढ़ को सीधा रखना चाहिए।
लाइफस्टाइल: अगर महिलाओं की लाइफस्टाइल बहुत ज्यादा तेज है या फिर सुस्त है तो इसके कारण भी ऐसी समस्या होती है। लाइफस्टाइल का खराब होना सभी बीमारियों को जन्म देता है।
कमर दर्द से बचने के तरीके
- एक्सरसाइज सबसे महत्वपूर्ण है
- महिलाओं को अपनी रीढ़ को सीधा रखना चाहिए
- नियमित रूप से विटामिन डी और कैल्शियम लेनी चाहिए
- वजन पर ध्यान देना होगा

